वायरल न्यूज़

Viral Video: पाकिस्तानी एक्टर भी हुआ शाहरुख खान का दीवाना, बेटे के साथ किंग खान के गाने पर किया जबरदस्त डांस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 6, 2024, 05:39 PM IST

Viral Video: भारत तो छोड़िए पाकिस्तान में एक भी ऐसी शादी नहीं होती होगी, जिसमें किंग खान के गाने नहीं बजते हों। एक पाकिस्तानी एक्टर ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।

Image

पाकिस्तानी एक्टर का डांस (इंस्टाग्राम)

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पूरी दुनिया दीवानी है। खासकर भारत पाकिस्तान और खाड़ी देशों में किंग खान की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। भारत तो छोड़िए पाकिस्तान में एक भी ऐसी शादी नहीं होती होगी, जिसमें किंग खान के गाने नहीं बजते हों। पाकिस्तान के आम लोग तो किंग खान के दीवाने हैं ही.. इसके साथ ही खास लोगों पर भी बादशाह की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। इसी क्रम में एक पाकिस्तानी एक्टर ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।

पाकिस्तानी एक्टर का जबरदस्त डांस वीडियो

पाकिस्तान के मशहूर टीवी एक्टर बिलाल कुरैशी ने एक शादी समारोह में अपने बेटे और बीवी के साथ शाहरुख खान के मशहूर गाने पर जबरदस्त डांसकर इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया। पाकिस्तानी एक्टर का यह डांस इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। पाकिस्तानी एक्टर शाहरुख खान की हाल ही में आई फिल्म डंकी के गाने 'लुट पुट गया' पर जबरदस्त डांस करता नजर आता है। इस गाने के एक-एक हुक स्टेप पर पाकिस्तानी एक्टर अपने बेटे के साथ नाचते हैं। देखें वीडियो-

न सिर्फ पाकिस्तानी एक्टर बल्कि उनका बेटा भी शाहरुख खान के हुक स्टेप को बहुत जबरदस्त तरीके से कॉपी करता नजर आता है। बाप-बेटे के डांस का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी यह डांस वीडियो जमकर देखा जा रहा है। दोनों बाप-बेटे इस वीडियो में नीले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में सबसे जबरदस्त सीन तब देखने को मिलता है, जब एक्टर की पत्नी भी डांस में शामिल हो जाती हैं। वीडियो को bilal.qureshi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article