वायरल न्यूज़

Viral Video: इस युवक ने काट दी अमित शाह की पतंग, खुद गृहमंत्री भी जोर-जोर से हंसने लगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 6, 2024, 04:38 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि देश के गृहमंत्री किसी छत पर खड़े होकर पतंग उड़ा रहे हैं। सबसे मजेदार चीज तब होती है जब एक युवक अमित शाह की पतंग काट देता है।

Image

युवक ने काटी अमित शाह की पतंग (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इसे लेकर अलग-अलग पार्टियों के नेता तमाम तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। कई कार्यक्रम राजनीतिक होते हैं तो कुछ ऐसे कार्यक्रम होते हैं जिनमें युवाओं के बीच जोश और उत्साह भरने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो देश के गृहमंत्री अमित शाह का है। वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है, जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में

वीडियो में देखा जा सकता है कि देश के गृहमंत्री एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में वह किसी छत पर खड़े होकर पतंग उड़ा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कई सारे लोग मौजूद होते हैं। तभी वीडियो में दूर की एक छत पर एक युवक नजर आता है। यह युवक भी अपनी पतंग उड़ा रहा होता है। युवक को न जाने क्या सूझता है कि वह अमित शाह की पतंग से अपनी पतंग लड़ाने पहुंच जाता है। सबसे मजेदार चीज तब होती है जब यह युवक अमित शाह की पतंग काट देता है। देखें वीडियो-

इसके बाद वीडियो में बहुत ही मजेदार चीज देखने को मिलती है। दरअसल, जैसे ही गृहमंत्री अमित शाह को पता चलता है कि उनकी पतंग कट गई है, वह जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद वह युवक की तरफ देखकर उसकी तारीफ भी करते हैं। बता दें कि यह वीडियो कुछ महीने पुराना है। अमित शाह इसी साल जनवरी महीने में गुजरात के पतंग महोत्सव में शामिल होने गुजरात पहुंचे थे। वीडियो को इंस्टाग्राम पर zindagi.gulzar.h नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article