Viral Video: जंगल के राजा शेर और पानी के जल्लाद कहे जाने वाले मगरमच्छ को एक दूसरे का जानी-दुश्मन माना जाता है। आपने अक्सर ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ जंगल के राजा शेर का शिकार करता नजर आता है। इसके अलावा कई ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं जिसमें शेर पानी में कूदकर मगरमच्छ को उठा ले जाता है। सोशल मीडिया पर शेर और मगरमच्छ की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पहली बार में देखने पर आपके होश उड़ जाएंगे।
जंगल के राजा शेर को खाना चाहता था मगरमच्छ
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर किसी नदी के किनारे पानी पीने आया था। वह सबसे पहले नदी के किनारे खड़े होकर खतरे को भांपता है। इसके बाद पानी पीता है और फिर नदी पार करने के लिए पानी के भीतर घुस जाता है। हालांकि, शेर को जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि एक मगरमच्छ नदी में घात लगाकर बैठा है। आप देख सकते हैं कि शेर को पानी के अंदर देखकर वह सीधा उस पर अटैक कर देता है। मगरमच्छ शायद जंगल के राजा शेर को जिंदा निगलना चाहता था। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि शेर को अपने जबड़े में दबाकर मगरमच्छ पानी के अंदर खींच ही लेता है। इस समय ऐसा लगता है कि शेर का काम तमाम हो ही जाएगा। हालांकि शेर को यूं ही जंगल का राजा नहीं कहते हैं। वह बड़ी चतुराई से मगरमच्छ के हमले से बच निकालता है। आप देख पाएंगे कि थोड़ी ही देर में शेर पानी से निकल जाता है और मगरमच्छ उसका पीछा भी नहीं करता। इस हैरान करने वाले वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।
