वायरल न्यूज़

Shocking News: न्यू ईयर का सबसे अनोखा जश्न, कार समेत धरती में दफन हो गया शख्स, फिर जो हुआ..

Ajab Gajab News: शख्स ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि कुछ समय के लिए वह लोगों से दूर शांत वातावरण में रहना चाहता था और नए साल का जश्न मनाना चाहता था।

Image

नए साल का सबसे अनोखा जश्न (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: नए साल 2025 का आगमन हो चुका है और लोग अभी भी सेलिब्रेशन में डूबे हुए हैं। नए साल की खुमारी लोगों के सिर से उतर नहीं रही है। अपने-अपने तरीके से लोगों ने नए साल का स्वागत किया। इसी क्रम में रूस के एक शख्स ने बेहद ही अनोखा सेलिब्रेशन किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि नए साल का जश्न मनाने के लिए यह शख्स कार समेत धरती में दफन हो गया। इसके बाद जो हुआ वह जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

नहीं देखा होगा ऐसा जश्न

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एवगेनी चेबोतारेव नाम के एक रूसी शख्स ने खुद को कार सहित जिंदा दफना दिया। दरअसल, इस शख्स ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन में ऐसा जानलेवा स्टंट किया। वीडियो देखकर यूजर्स हैरान रह गए हैं। लोगों ने इसे खतरनाक स्टंट करार दिया। एवगेनी चेबोतारेव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दिखाया कि उन्हें एक मैदान में व्हाइट कार सहित दफना दिया गया। देखें वीडियो-

वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने लिखा, 'यहां थोड़ा-बहुत इंटरनेट चल रहा है। इसके साथ ही हवा भी है। हालांकि, मैं आपको ये नहीं बताऊंगा कि मुझको कहां दफन किया गया है।' शख्स ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि कुछ समय के लिए वह लोगों से दूर शांत वातावरण में रहना चाहता था और नए साल का जश्न मनाना चाहता था। वीडियो को शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @chebotarev_evgeny पर शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article