वायरल न्यूज़

Watch: शख्स ने सींग से मारना चाह रही थी गाय, लेकिन खुद ही गिर गई धड़ाम, देखें ये मजेदार वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 29, 2023, 10:23 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी फनी है। इस वीडियो में एक गाय शख्स को मारने की कोशिश करती है लेकिन खुद ही तार में फंसकर धड़ाम से गिर जाती है। ये मजेदार वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय ने शख्स को मारने के लिए अपनाई ये तरकीब
  • लेकिन दांव पड़ गया उल्टा
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Animals Funny Video: सोशल मीडिया पर गाय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भी आपको नजर आएगा। ये वीडियो (Viral Video) काफी फनी है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो इतना मजेदार है कि यूजर्स भी इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं और इसे लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। गाय और शख्स का ये ऐसा पहला वीडियो है, जिसे देखने के बाद आप एकदम मस्त हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक गाय शख्स को दौड़ाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में गाय जैसे ही शख्स को सींग मारने वाला ही होता है, वैसे वह खुद ही तार में फंसकर गिर जाता है और फिर वापस भाग जाता है। ऐसे में शख्स बाल-बाल बच जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे बार-बार देखना चाहेंगे।

गाय और शख्स का फनी वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि गाय को तो अच्छा वाला स्वाद मिल गया होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये काफी मजेदार वीडियो है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'comitivaferramula' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article