Viral Video: गले में सांप लेकर मेट्रो में चढ़ा शख्स, देखते ही शॉक्ड हुए यात्री, कहा- ये तो मौत का पैगाम लेकर आया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 28, 2023, 10:18 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स अपने गले में सांप लेकर मेट्रो में चला गया। ऐसे में सभी यात्री सहम गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो में सांप लेकर चढ़ा शख्स
  • सांप देखते ही डर गए सभी यात्री
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Metro Viral Video: बीते दिनों दिल्ली मेट्रो के कई वीडियोज वायरल हुए थे, जिसके लिए काफी गदर मच हुआ था। जिसके बारे में आप सभी जानते हैं। हाल ही में एक और वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स मेट्रो में चढ़ता है। इस दौरान उसके गले में एक विशालकाय सांप भी है। ऐसे में सभी यात्री डर के मारे सहम गए। यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स सांप लेकर जैसे ही मेट्रो ट्रेन में चढ़ता है, लोगों के हाव-भाव ही चेंज हो जाते हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि भाई ये तो मौत का सामान ही लेकर चढ़ गया। वैसे बता दें, ये वीडियो इंटरनेट पर काफी गर्दा उड़ा रहा है। ऐसे में काफी लोग शख्स को लेकर उल्टा-सीधा भी बोल रहे हैं।

End of Feed