Couple Romance on Bike Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। भले ही इस चक्कर में उनके इज्जत की धज्जियां उड़ जाएं। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंंगे, जिसमें कपल चलती बाइक पर रोमांस करता दिखाई दिया होगा। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सामने आया है। यह वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। यहां चलती बाइक पर एक कपल खुलेआम रोमांस करता दिखा रहा है।
बाइक पर कपल का रोमांस (इंस्टाग्राम)
बाइक पर खुलेआम रोमांस करता दिखा कपल
वीडियो में देखा जा सकता है कि बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक कपल फिल्मी स्टाइल में बाइक पर रोमांस कर रहा है। आप देख सकते हैं कि युवती बाइक की टंकी पर युवक की तरफ मुंह करके बैठी है। वहीं युवक बाइक चलाते समय युवती से लिपटकर रोमांस कर रहा है। आधी रात में यह कपल सड़क पर बेधड़क घूम रहा था। हालांंकि कपल को इस बात का अंदाजा नहीं था कि कोई उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। देखें वीडियो-
दरअसल, जिस समय कपल खुली सड़क पर रोमांस कर रहे थे। उसी समय बगल से एक बस गुजर रही थी। बस वाले ने कपल का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में आपको बाइक का नंबर भी नजर आ रहा होगा। वीडियो देखकर लोगों ने कहा कि यह यातायात के नियमों का उल्लंघन है।
