वायरल न्यूज़

Viral Video: भारत का अनोखा कॉलेज, जहां हेलमेट पहनकर क्लास अटेंड करते हैं छात्र, वजह जान आएगी शर्म

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 12, 2024, 05:02 PM IST

Ajab Gajab News: इस वीडियो को देखकर पहले तो आपको हैरानी होगी, लेकिन जब आप पूरी हकीकत जान लेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। भारत के इस कॉलेज में छात्र हेलमेट पहनकर क्लास अटेंड करते हैं।

Image

कॉलेज में हेलमेट पहनकर बैठे छात्र (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: भारत में सैकड़ों कॉलेज हैं, जहां छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। भारत के कुछ कॉलेज और यूनिवर्सिटी दुनिया के बेस्ट शिक्षण संस्थानों में गिने जाते हैं। वहीं हम आज आपको एक ऐसे कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां छात्र हेलमेट पहनकर क्लास अटेंड करते हैं। हम जिस कॉलेज की बात कर रहे हैं, वह जमशेदपुर के मानगो का वर्कर्स कॉलेज है। इस कॉलेज के हालात के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

वीडियो देखकर सोचने पर होंगे मजबूर

कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपको हैरानी होगी, लेकिन जब आप पूरी हकीकत जान लेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। इसके साथ ही आपको शर्म भी आएगी। अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह स्टूडेंट्स का कोई यूनिक ड्रेस कोड है तो इसमें भी आप गलत हैं। सबसे पहले आपको यह वीडियो देखना चाहिए-

वीडियो में आपने देखा कि लगभग सारे स्टूडेंट ही क्लास में हेलमेट लगाकर बैठे हैं। दरअसल स्टूडेंट्स के हेलमेट पहनने के पीछे की वजह उनकी अपनी सुरक्षा है। ये छात्र क्लास में हेलमेट पहनकर बैठने पर मजबूर हैं क्योंकि कॉलेज की इमारत बहुत ही ज्यादा पुरानी हो चुकी है। इमारत इतनी ज्यादा जर्जर है कि इसकी छत से कोई न कोई ईंट का टुकड़ा गिरता रहता है। इसके साथ ही इमारत की छत कभी भी गिर सकती है। इस कारण छात्र क्लास के अंदर हेलमेट पहनकर बैठते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article