वायरल न्यूज़

महिला ने शेयर कर दिया बाथरूम में नहाने का Video, नजर आई ऐसी चीज देखकर लोगों को नहीं हुआ यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 12, 2024, 02:40 PM IST

Viral Video: एक महिला का बाथरूम में नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो नजर आता है, उसे देखकर यकीनन आपको भरोसा नहीं होगा।

Image

महिला का वीडियो वायरल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। आज कल लोग वायरल होने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। कई लोग अपनी पर्सनल चीजें भी सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं कतराते। इन दिनों एक महिला का बाथरूम में नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो नजर आता है, उसे देखकर यकीनन आपको भरोसा नहीं होगा।

वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

दरअसल, यह महिला बाथरूम में अपना बाल धोते नजर आ रही है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें नई बात क्या है, हर कोई बाल धोता ही है। तो आपको बता दें कि महिला के बालों की लंबाई इतनी ज्यादा है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स को चक्कर आने लगा है। आज जहां लगभग हर कोई बाल टूटने और बाल पतले होने की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में इस महिला के बाल इतने स्वस्थ और सुंदर नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स चौंक गए हैं। लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा है कि महिला के बाल इतने सुंदर कैसे हो सकते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकते है कि महिला अपने लंबे बालों को कपड़े की तरह रगड़-रगड़कर धो रही है। महिला के बाल इतने ज्यादा लंबे हैं कि उसके लिए इन्हें बैठकर धोना पॉसिबल ही नहीं है। इस वजह से वह खडे़ होकर अपने बालों को धो रही है। इसके बाद भी उसके बाल बाथरूम की फर्श पर बिखरे हुए हैं। आप देख सकते हैं कि महिला किसी चादर की तरह अपने बाल को उठाकर निचोड़ रही है। इस हैरान करने वाले वीडियो mrdlonghair नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article