Viral Video: आज कल लगभग हर किसी के पास मोबाइल है। कई बार वह इसका बेजा इस्तेमाल करते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जो देखा जा रहा है, उसे देखकर कई लोग भड़क गए हैं। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि वीडियो वायरल (Viral Video) न होता तो हमें ऐसी चीज देखने को न मिल पाती। दरअसल, वीडियो को एक पड़ोसी ने वायरल किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल (Couple) अपने घर में डांस कर रहा था।
कपल का वीडियो हुआ वायरल (इंस्टाग्राम)
डीजे बजते ही घर के अंदर नाचने लगा कपल
दरअसल, मोहल्ले में पार्टी चल रही थी। इस दौरान डीजे बज रहा था। डीजे की आवाज सुनते ही यह कपल अपने घर के अंदर जोर-जोर से डांस करने लगा। इस दौरान कपल ने यह गलती कर दी कि उसने घर का दरवाजा बंद नहीं किया था। इससे सामने वाले घर से एक पड़ोसी ने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन किया और दोनों का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया। जहां से वीडियो तेजी से वायरल हो गया। आप देख सकते हैं कि कपल डीजे की धुन पर जमकर डांस कर रहा है। देखें वीडियो-
कपल के यह डांस अब इंस्टाग्राम (Instagram) पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि किसी के घर में इस तरह तांक-झांक करना अच्छी बात नहीं है। किसी ने इसे प्राइवेसी का हनन बताया है। यूजर्स कह रहे हैं कि अगर आपके हाथ में मोबाइल कैमरा है तो किसी की प्राइवेसी का हनन नहीं करना चाहिए। वीडियो को sivamarora7 नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
