वायरल न्यूज़

Video: गांव में घुसकर तेंदुआ मचा रहा था आतंक, मना करने के बाद भी लोगों की भीड़ हो गई इकट्ठा और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 20, 2023, 09:53 AM IST

Leapord Attack Video: पुणे के वारजे इलाके के अहीरे गांव में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुए के गांव में घुसने के बाद लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई। इसके बाद भी लोग घर के बाहर निकल पड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे में इन दिनों तेंदुए का आतंक
  • गांव में घुसे तेंदुए ने मचाया आतंक
  • तेंदुए को देखकर गांव में मची हड़कंप

Leapord Attack Video: पुणे में इन दिनों तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। वह किसी भी गांव में घुसकर आतंक मचा देते हैं। एक दिन पहले ही खेड़ तालुका के धुवोली गांव में एक तेंदुए ने घुसकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था। इसी बीच पुणे के वारजे इलाके के अहीरे गांव में भी तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई। हालांकि, तेंदुआ का खौफ इतना ज्यादा था कि लोग घर के बाहर निकलकर भागने लगे।

गांव में तेंदुए का आतंक

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए ने गांव में आतंक मचाया हुआ है। फॉरेस्ट ऑफिसर राहुल पाटिल ने पुष्टि की कि फॉरेस्ट टीम के सदस्य, पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए को पिंजरे में कैद करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तेंदुआ खुले मैदान के पास एक टिन शेड के अंदर मौजूद है। जिसे पकड़ने की कोशिश जारी है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article