Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो ऐसा सामने आता है, जो लोगों के होश उड़ा देता है। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई कपल किसी रोमांटिक जगह पर रोमांस करता नजर आ रहा होगा। कई बार लोग रोमांस के लिए बहुत ही भयावह जगह चुन लेते हैं। इस दौरान वह भूल जाते हैं कि उनके साथ बड़ा हादसा भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक कपल झरने के सामने रोमांस करता दिख रहा है।
रोमांस के दौरान पानी में गिरा कपल (ट्विटर)
वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल किसी झरने के सामने एक टीले पर खड़ा है। उन्हें न जाने क्या सूझता है कि वह एक-दूसरे को चूमने की कोशिश करने लगता है। इसके बाद जो होता है, वैसा कपल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। आप देख सकते हैं कि जैसे ही कपल एक-दूसरे को चूमता है, वैसे ही उनका पैर फिसल जाता है। इसके बाद कपल सीधा पानी में चला जाता है। एक तरह से उनके साथ बड़ा हादसा हो जाता है। देखें वीडियो-
वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। आप देख सकते हैं कि जब लड़की का पैर फिसलता है, तो लड़का उसको बचाने की कोशिश करता है। इसी चक्कर में वह भी पानी में गिर जाता है। इस दौरान वहां पर एक कुत्ता होता है, जो लड़का और लड़की के पानी में गिरने के बाद वहां से भागने लगता है। वीडियो को लेडी निशा नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ’फॉल इन लव’।
