Lion Viral Video: कई बार जब हम बेवजह किसी को परेशान करते हैं तो जरूरी नहीं है कि सामने वाला उसका उत्तर ना दे। कभी-कभी उसका रिएक्शन हमें देखने को मिल जाता है, जो काफी हद तक बुरा साबित होता है और कई बार तो जिंदगी का दर्द देकर जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक शेर पिंजड़े में कैद नजर आएगा, जिसे एक शख्स काफी समय से परेशान कर रहा होता है। ऐसे में शख्स के परेशान करने पर शेर उसे ऐसा मजा चखाता है, जिसके बाद उसे उसका बहुत ही बुरा अंजाम भुगतना पड़ता है। शेर उसकी उंगली पकड़ लेता है और एक उंगली ही काटकर अलग कर देता है। ऐसे में ये वीडियो देखकर सभी को लाइफ में एक सीख लेनी चाहिए।
परेशान कर रहे शख्स को शेर ने सिखाया सबक
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कभी भी वेबजह किसी को परेशान नहीं करना चाहिए, उसका अंजाम बुरा ही होता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि हर बार सामने वाले इग्नोर नहीं करना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 1लाख 63 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@CCTVIdiotsClips' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
