वायरल न्यूज़

Funny Video: गांव में अजीब ऐलान करने लगा शख्स, जिसने सुना सिर पकड़कर बैठ गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 5, 2023, 08:04 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स कार से गांव के चौराहे पर पहुंचा और अजीब सा ऐलान करने लगा। मगर उसने जो कहा सिर पकड़ लेंगे।

Image

Funny Video: गांव में अजीब ऐलान करने लगा शख्स, जिसने सुना सिर पकड़कर बैठ गया

KEY HIGHLIGHTS
  • अजीब ऐलान करने लगा शख्स
  • कार से गांव के चौराहे पर पहुंचा
  • फिर जो कहा सिर पकड़ लेंगे

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में अभी एक मजेदार वीडियो जमकर देखा जा रहा है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जो गांव में अजीब सा ऐलान कर रहा है। ऐलान में शख्स ऐसी बातें कहता है कि सुनकर कोई भी सिर पकड़कर बैठ जाएगा। हालांकि उसकी बातों को सुनकर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा। शख्स का ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

हंसी नहीं रोक पाएंगे

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि गांव के मुख्य चौराहे पर अचानक एक कार आकर रुकी। माइक हाथ में लेकर एक शख्स बाहर निकला। शख्स गांव वालों के लिए एक जरूरी ऐलान करता है। वो कहता है कि एक दिन बाद उसे देखने वाले आने वाले हैं। इसपर शख्स पूरे गांव को सुझाव देता है कि उसके रिश्ते में मुश्किल पैदा करने की कोशिश ना की जाए। मजेदार है कि शख्स की ऐसी बातें सुनती ही हंसी छूट पड़ती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

घर से बाहर ना निकलने का सुझाव

मजेदार है कि शख्स आगे कहता है कि जो उसके रिश्ते में मुश्किल पैदा करेगा कि उसकी खूब पिटाई की जाएगी। वो पूरे गांव को सलाह देता है कि ऐसे में कोई भी अपने घर से बाहर निकले। कोई भी विवाह में मुश्किल पैदा करता नजर आया उसका ठीक से इलाज किया जाएगा। मालूम हो कि मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर uppcl_anand_k नाम के हैंडल से साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article