वायरल न्यूज़

Viral Video: DJ पर डांस करते-करते कपल के साथ हुआ खेल, दोनों ऐसे गिरे सबके सामने बन गया पोपट

Viral Video: एक कपल मजे लेते हुए डांस कर रहा था। डांस करते-करते अचानक दोनोंकुत्ते से टकरा गए, उसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

डांस करते हुए कपल के साथ हुआ खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • डांस करते-करते हो गया कांड
  • कुत्ते के ऊपर धड़ाम से गिरा कपल
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे वीडियो (Funny Video) देखन को मिल जाएंगे, जिसे देखते ही लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Dance Video) सीधे दिल में उतर जाते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर बिना हंसे आप रह नहीं सकते हैं। क्योंकि, इस वीडियो में डांस करते-करते एक कपल का पोपट बन गया।

ये तो हम सब जानते हैं भारत ही नहीं पूरी दुनिया में डांस को लेकर काफी क्रेज है। कुछ लोग डांस करते-करते ऐसे खो जाते हैं कि उन्हें बिल्कुल ही अगल-बगल का कुछ भी होश नहीं रहता है। इतना ही नहीं कई बार तो लोगों के साथ अजीबोगरीब खेल भी हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डांस करते-करते एक कपल के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वे शायद ही कभी भूल पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कपल मजे लेते हुए डांस कर रहा है। डांस करते-करते दोनों एक-दूसरे में खो जाते हैं। अचानक उनके साथ कुछ ऐसा होता है जिससे दोनों का सबके सामने पोपट बन गया। देखें मजेदार वीडियो...

डांस करते-करते कांड

वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि बेचारे के साथ रंग में भंग हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'osbrutosdosul' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 34 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि और करो डांस। कुछ का कहना है कि ये डांस नहीं बल्कि कांड है। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article