Viral Video: इसे कहते हैं परफेक्ट टाइमिंग, दो साइकिल सवारों के बीच ऐसी टक्कर देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 11:45 AM IST

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। आलम ये है कि कई लोगों को तो नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो साइकिल सवारों के बीच जोरदार टक्कर
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Accident Viral Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने (Funny Video) वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं और उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक्सीडेंट (Accident Video) का एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में दो साइकिल सवारों के बीच खतरनाक अंदाज में टक्कर हुई है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

आज तक आपने एक्सीडेंट के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, एक्सीडेंट के कुछ नजारे हंसाने वाले भी होते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक साइकिल सवार तेज रफ्तार में झाड़ियों के बीच से निकलकर आ रहा है। जबकि, दूसरा साइकिल सवार ऊपर के हिस्से से आता है। जैसे ही दोनों पास पहुंचते हैं, दोनों के बीच जोरदार टक्कर होती है और फिर जो होता है उसे देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। तो पहले इस मजेदार वीडियो को देखें...

End of Feed