वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: शख्स के पेट में कैसे घुसी लोहे की इतनी बड़ी छड़ी? एक्स-रे देखकर डॉक्टर्स के उड़ गए होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 12:35 PM IST

Ajab Gajab News: अमेरिका के एक शख्स के पेट में अचानक जोरों का दर्द उठा। जब वह डॉक्टर के पास गया तो पेट से ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर सभी सन्न रह गए। आप सोच भी नहीं सकते कि शख्स के पेट में 1 फीट लंबी लोहे की छड़ी गई कैसे!

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स के पेट में हो रहा था भयानक दर्द
  • ऑपरेशन के दौरान मिली अजीबोगरीब चीज
  • डॉक्टर्स भी रह गए चकित

Ajab Gajab News: सेंट्रल अमेरिका के ग्वाटेमेला शहर के एक व्यक्ति के पेट में जोरों का दर्द उठा। जब वह असहनीय दर्द लेकर डॉक्टर के पास गया तो एक्स- रे के दौरान जो उसके पेट में जो मिला उसे देखकर डाक्टरों के भी पसीने छूट गये। दरअसल, शख्स के पेट में एक घुमावदार छड़ी मिली, जिसके देखने के बाद सभी की हवा टाइट हो गई। ऐसे में डॉक्टर्स सोच में पड़ गए कि आखिर इतनी बड़ी छड़ी उसके पेट में कैसे जा सकती है?

डेली मेल की रिर्पोट के अनुसार, अमेरिका का यह शख्स 52 साल का है। शख्स के पेट में अचानक से जोरों का दर्द उठा। जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया तब वह रूजवेल्ट अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने वहां शख्स का एक्स- रे किया। एक्स-रे में डॉक्टरों को उसके पेट में एक छड़ी मिली। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस छड़ी की लंबाई 1 फीट और चौड़ाई 0.8 इंच थी। इसके बाद डॉक्टरों ने शख्स के पेट का ऑपरेशन करके किसी तरह छड़ी बाहर निकाली। सोशल मीडिया पर यह घटना लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बनी हुई है।

पेट के अंदर कैसे पहुंची छड़ी?

शख्स के पेट के अंदर छड़ी मिलने पर सभी के मन में यही सवाल था कि आखिर इतनी लंबी छड़ी वहां पहुंची कैसे? शख्स से पूछने पर उसने जो बताया उसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। उसने बताया कि उसके दिमाग से अजीब आवाजें आ रही थी। उसी ने उसे छड़ी निगल जाने को कहा। बाद में असहनीय दर्द उठा। फिलहाल, शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

उस शख्स का चेकअप किया गया और पाया गया कि उसे सिज़ोफ्रेनिया (Schizophrenia) नामक बीमारी है। दरअसल, सिज़ोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है, जो किसी व्यक्ति के सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करती है। अस्पताल की तरफ से ऑपरेशन के कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किये गये है। उन तस्वीरों में वह जानलेवा छड़ी शख्स के आहार-नली में देखी जा सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article