वायरल न्यूज़

Shocking Video: अकेले भैंसे ने तीन खूंखार शेरों को चटाई धूल, वीडियो देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 07:50 AM IST

Lion vs Buffalo Video: जंगल के तालाब में तीन शेर शिकार करने पहुंचते हैं। इस दौरान पानी पीने आया एक भैंसा उनकी गिरफ्त में आ जाता है। इसके बाद भैंसे से तीनों शेरों की भीषण लड़ाई होती है। लेकिन लड़ाई के दौरान भैंसा कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा।

Image

तीन शेरों को भैंसे ने चटाई धूल (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन शेरों को भैंसे ने अकेले चटाई धूल
  • खुद जान बचाकर भाग निकले तीन शेर
  • भैंसे में आ गई थी कोई अद्वितीय शक्ति

Lion vs Buffalo Video: शेर को जंगल का राजा (King of forest) कहा जाता है। वो इसलिए क्योंकि शेर सबसे बलवान जानवर (Strong Animal) होता है। वो जंगल के किसी भी जानवर को आसानी से मार गिरा सकता है। हालांकि, सोशल मीडिया (Social media) पर लागातार एक वीडियो तेजी से वायरल (viral video) हो रहा है। इस वीडियो में एक अजीब घटना देखी जा सकती है। इस वीडियो को देखकर आप आंख मलते रह जाऐंगे। वीडियो में जो दृश्य देखने को मिलता है, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है।

भैंसे के भीतर आ जाती है अद्वितीय शक्ति

दरअसल, वीडियो में जंगल के तीन राजा यानी तीन शेर मौजूद नजर आते है। आप देख सकते हैं कि तीनों शेर जंगल के तालाब में शिकार करने पहुंचे हैं। इस दौरान तालाब में एक भैंसा पानी पीने आया होता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि भैंसा पानी पी चुका है और वह जाने ही वाला होता है कि तीनों शेर पीछे से उसके ऊपर हमला बोल देते हैं। अपने आपको तीन शेरों के बीच घिरा देखकर पहले तो भैंसे को कुछ नहीं सूझता। हालांकि, अंत में वह शेरों से मुकाबला करने के बारे में सोचता है। देखें वीडियो-

इसके बाद वह पीछे की ओर मुड़ता है। यह देखकर दो शेर उससे डरकर थोड़ी दूर चले जाते हैं। इस दौरान एक शेर तपाक से भैंसे की पूछ पकड़ लेता है। दूसरी तरफ भैंसा कुछ ज्यादा ही बहादुर नजर आ रहा था। वह कुछ देर तक ऐसे खड़ा रहता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो। थोड़ी देर बाद वो पूरे स्वैग में घूमता है और शेर को उठाकर पटकने लगता है। देखते ही देखते तीसरे शेर और भैंसे के बी घमासान युद्ध शुरू हो जाता है। इस दौरान तमाशा देख रहे दोनों शेर डर के मारे दूर ही खड़े रहते हैं। अंत में ऐसा लगता है मानों भैंसासुर के भैसे के समान इस भैंसे में भी कोई अद्वितीय शक्ति आ जाती है और आखिरकार शेरों को मैदान छोड़कर अपनी जान बचाकर भागना पड़ता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article