वायरल न्यूज़

Video: कभी देखा है मुर्गों का दंगल, लड़ाई देख बड़े-बड़े पहलवान भी दुम दबाकर भाग जाएंगे

Cockfighting Video: वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों मुर्गे एक-दूसरे पर ऐसा टूटते हैं जैसे कोई पहलवान लड़ाई करते हैं। बता दें कि मकर संक्रांति के उत्सव पर आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में यह खेल होता है। इस खेल को कॉक फाइट या मुर्गों की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।

Image

मुर्गों का दंगल (ट्विटर)

Cockfighting Video: मकर संक्रांति के मौके पर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक अनोखे दंगल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको मजा आ जाएगा। वीडियो में दो मुर्गे अनोखा दंगल करते नजर आ रहे हैं। आपने इंसानों के दंगल तो जरूर देखा होगा, लेकिन शायद पहली बार आप वीडियो में मुर्गों का दंगल देख पाएंगे। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि मुर्गे भी इतना जबरदस्त दंगल कर सकते हैं।

कभी देखी है मुर्गों की अनोखी लड़ाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ाई के मैदान पर दो मुर्गों को उतार दिया गया है। दोनों एक-दूसरे के सामने आते ही ऐसा दंगल करते हैं, जिसे देखकर आपको मल्ल युद्ध याद आ जाएगा। वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों मुर्गे एक-दूसरे पर ऐसा टूटते हैं जैसे कोई पहलवान लड़ाई करते हैं। बता दें कि मकर संक्रांति के उत्सव पर आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में यह खेल होता है। इस खेल को कॉक फाइट या मुर्गों की लड़ाई के नाम से जाना जाता है। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने मुर्गों की लड़ाई को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बावजूद यह खेल आंध्र प्रदेश में बंद नहीं हो पाया है। कॉक फाइट के लिए यहां महीनों से तैयारियां होती हैं। लोग अपने मुर्गे को जिताने के लिए हर तरह का जतन करते हैं। यहां तक कि अपने मुर्गों को आक्रामक बनाने के लिए लोग उन्हें स्टेरॉयड और शराब पिलाते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article