वायरल न्यूज़

Video: बारिश में भुट्टा बेच रहे बच्चे को देख पिघला कार वाले का दिल, फिर जो किया देखकर हो जाएंगे इमोशनल

Viral Video: आप देख पाएंगे कि बच्चे की मां सड़क किनारे भुट्टा भून रही है, जिसे वह कार में बैठे लोगों के पास ले जाकर बेच रहा है। इस बीच एक कार वाला भुट्टा खरीदने आता है, लेकिन बच्चे की मासूमियत देख उसको दया आ जाती है।

Image

दिल छूने वाला वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: कहते हैं कि गरीबी हर किसी को जिम्मेदार बना देती है। जो लोग गरीबी में जीते हैं, वह चुनौतियों से लड़ना अच्छी तरह से जानने लगते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक बार के लिए आप सोच में पड़ जाएंगे। हालांकि, इस वीडियो का अंत कुछ इस तरह से होता है। जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि एक बच्चा बारिश में भुट्टा बेच रहा है। उसके साथ उसका छोटा भाई भी नजर आ रहा है।

दिल छूने वाला वीडियो वायरल

आप देख पाएंगे कि बच्चे की मां सड़क किनारे भुट्टा भून रही है, जिसे वह कार में बैठे लोगों के पास ले जाकर बेच रहा है। इस बीच एक कार वाला भुट्टा खरीदने आता है, लेकिन बच्चे की मासूमियत देख उसको दया आ जाती है। इसके बाद कार वाला जो करता है, वह आपका भी दिल पिघला देगा। वीडियो देखकर हो सकता है कि आपकी आंखों में आंसू भी आ जाएं। सबसे पहले आप इस वायरल वीडियो को देखिए-

आप देख सकते हैं कि बच्चा बड़े ही प्यार से कार वाले से पूछता है कि वो बड़ा भुट्टा खाएंगे या छोटा। उसके जवाब के बाद बच्चा बड़ा भुट्टा लेकर आता हैं। फिर शख्स उसे 100 रुपये की नोट देता है और मजाक में पूछता है कि वह बाकी पैसे कब लौटाएगा। तभी बच्चा बोलता है कि मां से छुट्टे पैसे लाकर वह उन्हें देगा। हालांकि कार वाला शख्स बच्चे से बोलता है कि वह बाकी बचे पैसे रख ले। कार वाला शख्स उसे पैसे देकर वहां से चला जाता है।आप बच्चे के चेहरे पर एक प्यारी मुस्कान देख सकते हैं। इस वीडियो को @swagsedoctorofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article