इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की जो तस्वीर वायरल वह न सिर्फ लोगों के दिमाग की बत्ती फ्यूज कर रही है, बल्कि आंखों को भी कंफ्यूज कर रही है।
इस तस्वीर में आपको हिंदी के शब्द मामी की भीड़ नजर आ रही होगी। तस्वीर में सैकड़ों की संख्या में मामी-मामी लिखा हुआ है।
इसी तस्वीर में मामी के प्यार में कहीं न कहीं मामा भी बैठे हुए हैं। आपको मामा को ढूंढकर निकालना है और चैलेंज को पूरा करना है।
आपके पास इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 4 सेकंड का समय है। क्या आपकी नजरें 4 सेकंड के समय के भीतर इस चैलेंज को पूरा करने में कामयाब हो पाएंगी।
आपको अगर अब तक मामा नहीं मिले हैं तो चिंता की बात नहीं है। इस तस्वीर में लाल गोले में आपको मामा जरूर मिल जाएंगे।