Viral Video: बिल्ली ने जड़ दिया जोरदार मुक्का, देखिए फिर बेचारे चूहे ने क्या किया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 31, 2023, 08:41 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि साथ खेलते-खेलते बिल्ली चूहे के चेहरे पर जोरदार पंच मार देती है। इसके बाद वीडियो में जो दिखता है। वह भी काफी मजेदार है। कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर चूहा बड़ा होता तो बिल्ली को पक्का जोर का पंच मारता।

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार वीडियो हुआ वायरल
  • ये हैं रियल टॉम एंड जेरी
  • वीडियो यूजर्स को आया पसंद

Viral Video: सोशल मीडिया पर बहुत सारे फनी वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन इन दिनों एक वीडियो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। यह वीडियो एक चूहा और एक बिल्ली से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली और चूहा एक जगह पर इकट्ठा हैं। इसी बीच बिल्ली उस चूहे को जोरदार पंच जड़ देती है। बिल्ली उस चूहे के फेस पर जोरदार पंच मारती है। यह देखकर आपको चूहे पर तरस आ जाएगा। इसके बाद वीडियो में जो दिखता है। वह भी काफी मजेदार है।

cat

चूहे बिल्ली की लड़ाई (इंस्टाग्राम)

वीडिया है काफी मजेदार

देखा जा सकता है कि बिल्ली से पंच खाकर चूहा भी उसे पंच मारने की कोशिश करता है। हालांकि, छोटा शरीर होने की वजह से वह बिल्ली को पंच मार नहीं पाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग चूहे पर तरस खा रहे हैं। वहीं बिल्ली को जमकर कोस रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर चूहा बड़ा होता तो बिल्ली को पक्का जोर का पंच मारता। फिलहाल यह वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

End of Feed