वायरल न्यूज़

Funny Video: नोट गिनने में भैंस ने ऐसे की मदद, लोग बोले- 'ये है इंडिया का सबसे धांसू अविष्कार'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 31, 2023, 03:50 PM IST

Funny Video: आपने सोशल मीडिया पर बहुत सारे फनी वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।

Image

भैंस ने की नोट गिनने में मदद (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • वीडियो ने लोगों को कर दिया हैरान
  • नोट गिनने का सबसे मजेदार तरीका

Funny Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई फनी वीडियो वायरल होता रहता है। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप पहले तो अपना माथा पकड़ लेंगे। इसके बाद आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। वीडियो एक शख्स और एक भैंस से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक भैंस के पास खड़ा हुआ है। इस दौरान उसके हाथ में नोट की एक गड्डी नजर आ रही है। यहां तक तो सब कुछ नॉर्मल लग रहा होता है, लेकिन इसके बाद जो नजर आता है। वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स नोट गिनने के लिए भैंस के लार का इस्तेमाल करता है। बता दें कि नोट गिनते समय कुछ नोट आपस में चिपके रहते हैं। इसे सुलझाने के लिए कई लोग अपने थूक का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कई लोग उंगली में पानी लगाकर नोट गिनते हैं। यहां पर शख्स ने नोट गिनने के लिए भैंस के लार का इस्तेमाल किया। यह देखकर कई लोगों का माथा खराब हो गया। कई लोगों को यह वीडियो फनी लग रहा है तो कुछ लोग शख्स की हरकत पर गुस्सा हो रहे हैं। देखें वीडियो-

शख्स को भैंस के लार द्वारा नोट गिनता देख कई लोग कह रहे हैं कि नोट लक्ष्मी होती है, इसलिए शख्स को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई बहुत ही मेहनत से नोट कमाए जाते हैं, इनकी इज्जत करना सीख लो।' वहीं एक अन्य यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई ने नोट गिनने की निन्जा टेकनिक निकाली है।' बता दें कि वीडियो को @Poonam_Datta नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक सैकड़ों लोगों ने देख लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article