Dulha Dulhan Video: इंटरनेट पर दूल्हा और दुल्हन के तमाम वीडियो देखने को मिलते हैं। दूल्हा और दुल्हन के वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। कई बार फोटोग्राफर दूल्हा-दुल्हन के कुछ ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर देता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। सोचिए अगर कैमरामैन न हो तो दूल्हा और दुल्हन के बेहतरीन वीडियो को रिकॉर्ड कौन करेगा। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
दरअसल, दूल्हे ने शादी में फोटो खींचने के लिए जिस कैमरामैन को किया था। वह दुल्हन की अच्छी फोटो नहीं खींच पा रहा था। इससे दुल्हन काफी गुस्सा हो रही थी। इसके बाद दूल्हा कैमरामैन को हटाकर खुद अपनी दुल्हन की फोटो खींचने लगता है। जब दूल्हा फोटो खींचने लगता है तो दुल्हनिया भी तरह-तरह के पोज देकर फोटो क्लिक करवाने लगती है। दूल्हा-दुल्हन का यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। जब दूल्हा दुल्हन को ऐसा करते हुए रिश्तेदार देखते हैं तो वह भी हैरान रह जाते हैं। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि दुल्हन फोटोग्राफर से खुश नहीं थी। इसके बाद दुल्हन की फोटो खींचने का जिम्मा खुद दूल्हा अपने कंधे ले लेता है। वीडियो में दिख रहे दूल्हे का नाम अयान सेन है। दरअसल, वह खुद वेडिंग फोटोग्राफर होते हैं। जब उन्हें अपने फोटोग्राफर की फोटो पसंद नहीं आती तो दुल्हन की तस्वीर खुद क्लिक करने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि अपने मोबाइल का टॉर्च जलाकर वह खुद होने वाली पत्नी की तस्वीरें क्लिक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'जब आप फोटोग्राफर से शादी करते हैं! इतनी सी ख़्वाहिश तो बनती है।'
