Video: रेगिस्तान में पानी देखकर नाचने लगे ऊंट, दिल को भा जाएगा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 9, 2024, 01:40 PM IST

Viral Video: रेगिस्तान में ऊंटों से जुड़ा एक जबरदस्त वीडियो छाया हुआ है। इसमें ऊंट पानी देखकर खुशी से खूब नाचते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
ऊंटों ने रेगिस्तान में देखा पानी
देखकर खुशी से नाचने लगा झुंड
कैमरे में कैद हुआ मनमोहक नजारा

Animal Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार बड़ा ही मनमोहक नजारा आंखों के सामने होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा हर तरफ छाया हुआ। दरअसल सामने आया वीडियो रेगिस्तान का है, जहां हर तरफ तेज धूम है। इसमें ऊंटों का झुंड पानी की तलाश में यहां वहां घूम रहा है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि सारे ऊंट उछल-उछलकर नाचने लगे।

Viral Video

रेगिस्तान में पानी देखकर नाचने लगे ऊंट। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

खुशी से नाचने लगा ऊंटों का झुंड

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि तपते रेगिस्तान में ऊंट पानी की तलाश में यहां वहां भटक रहे हैं। मगर एकाएक उनकी नजर पानी के टैंकर पर पड़ी है। टैंकर से पानी निकल रहा है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया दिल को भा जाएगा। दरअसल पानी देखते ही ऊंटों का झुंड दौड़ा चला आया। सभी पानी देखते ही खुशी से झूम उठते हैं। ऊंट डांस करते हुए नजर आते हैं। इसके ऊंट उछल-उछलकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। कई बार ऊंट पानी में लोट मारते हैं। फ्रेम में ये नजारा बहुत खूबसूरत भी लगता है।

End of Feed