वायरल न्यूज़

अगर समोसा लवर देख लें यह Video तो छोड़ देंगे खाना, पैरों से मैदा गूथता नजर आया दुकानदार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 9, 2024, 04:02 PM IST

Viral Video: दुकानदार को इस बात की जरा भी चिंता नहीं है कि समोसा खाने वालों के स्वास्थ्य पर इसका क्या दुष्प्रभाव पड़ेगा। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं।

Image

पैरों से मैदा गूथता दुकानदार (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों का माथा खराब हो जाता है। हम सबने दुकान से खरीदकर समोसा जरूर खाया होगा। दूसरी तरफ आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप यकीनन समोसा खाना छोड़ देंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर यूजर्स का माथा तो खराब हो ही रहा है। इसके साथ ही यूजर्स का मन भी खराब हो रहा है।

पैरों से मैदा गूथ रहा था दुकानदार

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार समोसा बनाने से पहले मैदा गूथ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि दुकानदार मैदा गूथने के लिए अपने हाथों का नहीं बल्कि अपने पैरों का इस्तेमाल कर रहा है। आप देख सकते हैं कि वह मैदे को गूथने के लिए उस पर खड़ा है और उछल-उछलकर मैदा गूथ रहा है। दुकानदार को इस बात की जरा भी चिंता नहीं है कि समोसा खाने वालों के स्वास्थ्य पर इसका क्या दुष्प्रभाव पड़ेगा। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि जब दुकानदार मैदे पर चढ़कर उसे पैरों से गूथ रहा था तब किसी ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया। जैसे ही दुकानदार वीडियो बनाने वाले शख्स को देखता है, वैसे ही वह मैदे से उतर जाता है और हाथों से मैदा गूथने लगता है। वीडियो बनाने वाला शख्स दुकानदार पर सवाल भी उठाता है कि वह पैरों से मैदा क्यों गूथ रहा है। वीडियो को एक्स अकाउंट पर @Sarvagy_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article