वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़के ने कुछ रुपये में बना दी सोलर कार, देखकर एलन मस्क भी फैन हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 9, 2024, 11:53 AM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि भारतीय लड़के ने जबरदस्त दिमाग लगाकर ऐसी सोलर कार बनाई है जिसे देखकर एलन मस्क भी फैन हो जाएंगे।

Image

लड़के ने चंद रुपये में बना दी फर्राटा भरने वाली सोलर कार। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय ने बनाई सोलर कार
  • देखकर फैन हो जाएंगे एलन मस्क
  • सैकड़ों लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video: टैलेंट की बात हो और भारत उस लिस्ट में टॉप पर नजर ना आए, ऐसा कभी हो सकता है क्या? इंटरनेट पर ऐसे सैकड़ों हजारों वीडियो मौजूद हैं जब भारतीयों ने दुनियाभर में अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है। सोशल मीडिया में अभी एक ऐसे ही लड़के का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें लड़के ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि खुद टेस्ला प्रमुख एलन मस्क भी देखकर फैन हो जाएंगे। दरअसल लड़के ने महज चंद रुपये से सोलर कार बना दी। ऐसी कार जो सड़क पर फर्राटा भरती है। ऐसी कार जिसका डिजाइन देखकर कोई भी फैन हो जाएगा।

लड़के बनाई देसी सोलर कार

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़का देसी सोलर इलेक्ट्रिक कार में बैठा है। इसमें फुल स्पेस के साथ दो लोगों के लिए सीट है। दोनों सीटें ही देखकर बहुत आरामदायक नजर आती हैं। 38 सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि कार में तीन पहिए हैं। इसके ऊपर सोलर सिस्टम फिट किया गया है। जबकि पीछे की तरफ इलेक्ट्रिक कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है। सोलर कार में सारा कंट्रोल ड्राइवर के करीब में है। इसमें देखेंगे कि खूबसूरत डिजाइन की ये सोलर का कुछ ही सेकंड में अच्छी रफ्तार पकड़ लेती हैं। इसका बैलेंस भी कमाल का नजर आता है।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि सोलर कार बनाने वाले लड़के का वीडियो सोशल मीडिया में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @AgnishwarJ नाम के यूजर्स ने भी शेयर किया है। वीडियो अभी तक सैकड़ों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article