OMG: जंगल में हुई रूह कंपाने वाली घटना, शिकारी चीते को मारकर खा गए दो शेर, Video देख कांप उठे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 15, 2023, 08:03 AM IST

Animals Attack Video: हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। आज से पहले आपने शायद ही वैसा वीडियो देखा होगा। इस वीडियो को देखकर दुनिया के बड़े-बड़े जंगल स्पेशलिस्ट भी हैरान रह गए हैं। देख सकते हैं कि दो शेर एक चीते को मारकर खा जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रूह कंपाने वाला वीडियो आया सामने
  • दो शेरों ने किया चीते का शिकार
  • शिकारी चीते को जिंदा चबा गए

Animals Attack Video: चीता को दुनिया का सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाला जानवर माना जाता है। इसके साथ ही वह खूंखार शिकारी भी होता है। आपने अक्सर ऐसा वीडियो देखा होगा, जिसमें चीता अपने शिकार को पलक झपकते ही चीर-फाड़कर रख देता है। उसके जैसा फुर्तीला जानवर इस धरती पर कोई दूसरा नहीं है। क्या आप सोच सकते हैं कि चीता का भी शिकार हो सकता है? क्या आपके गले से यह बात उतरेगी कि कोई जानवर चीता को मारकर खा सकता है। हालांकि, ऐसा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़े गए।

जंगल में आज तक नहीं हुई ऐसी घटना!

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शेर एक खूंखार चीते का शिकार कर लेते हैं। सिर्फ यही नहीं, दोनों शेर उस चीते को मारकर खा जाते हैं। यह वीडियो लोगों के होश उड़ाने वाला है। इस वीडियो से आपको लग जाएगा कि कि शेर को क्यों जंगल का राजा कहा जाता है। शेर अपने शिकार करने की अद्भुत क्षमता से ही जंगल का राजा बना हुआ है। जब वह चीता जैसे खूंखार शिकारी को भी नहीं छोड़ता तो जंगल का और कौन सा जीव उससे बचकर रह सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो शेरों एक चीता पर हमला कर देते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed