Video: दुल्हन ने बच्ची को मारा जोर का थप्पड़, देखकर लोग बोले- पति की तो रोज शामत आएगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 14, 2024, 02:38 PM IST

Viral Video: वीडियो में नजर आ रहा है कि शादी की फोटोग्राफी हो रही है। बारी-बारी से लोग दूल्हा-दुल्हन के पास आकर फोटो खिंचवाते हैं। इसी बीच दुल्हन के बाईं ओर छोटी बच्ची आकर बैठती है। वह न जाने क्या गलती करती है, दुल्हन उसे जोर का थप्पड़ मारती है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन शादियों के हजारों वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ वीडियो फनी होते हैं तो किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपनी हरकतों से लोगों का होश उड़ा देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा आया है, जिसे देखकर लोगों ने बहुत ही अजीबोगरीब कमेंट दिए हैं। वीडियो एक दुल्हन से जुड़ा है। जो शादी से पहले ऐसी हरकत करती है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, दुल्हन अपने पास बैठी बच्ची को जोर का थप्पड़ मारती है।

dulhan

दुल्हन का वीडियो (ट्विटर)

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन सज-धजकर बैठी है और दूल्हे का इंतजार कर रही है। इस दौरान उसके बगल में एक छोटी बच्ची बैठी हुई है। आप देख सकते हैं कि बच्ची न जाने क्या गलती करती है, दुल्हन उसे जोर का थप्पड़ मारती है। सिर्फ यही नहीं, दुल्हन उस बच्ची को थप्पड़ मारकर वहां से भगा देती है। वीडियो में दुल्हन का ऐसा रूप देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। इसके बाद यूजर्स दुल्हन को लड़ाकू दुल्हन कहते हैं और कमेंट करते हैं कि यह अपने पति का जीना हराम कर देगी। देखें वीडियो-

End of Feed