वायरल न्यूज़

Video: रात में पड़ी ऐसी ठंड, सोकर उठी तो जम गए महिला के बाल! देखकर लोगों की कांप गई आत्मा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 14, 2024, 02:59 PM IST

Viral Video: महिला रात को सोने के लिए जाती है। जब वह सुबह सोकर उठती है तो उसके बाल बर्फ की वजह से पूरी तरह जम जाते हैं। महिला बताती है कि -30 डिग्री तापमान के कारण उसके बाल जम गए हैं।

Image

ठंड से जम गए महिला के बाल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत के कुछ इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में तो लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई इलाकों में भी ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला के बाल ठंड की वजह से पूरी तरह जम गए हैं। खुद महिला को अपने बाल देखकर यकीन नहीं हो रहा है।

जमकर तार की तरह हो गए महिला के बाल

दरअसल, भारत में तो ठंड पड़ ही रही है। दूसरी तरफ यूरोपीय देशों का भी ठंड से बुरा हाल है। बर्फीली लहर ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। इसी क्रम में एक महिला रात को सोने के लिए जाती है। जब वह सुबह सोकर उठती है तो उसके बाल बर्फ की वजह से पूरी तरह जम जाते हैं। इस दौरान जब महिला अपने बाल देखती है तो उसके होश उड़ जाते हैं। महिला बताती है कि -30 डिग्री तापमान के कारण उसके बाल जम गए हैं। वीडियो स्वीडन का बताया जा रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो के अनुसार, स्वीडन में ठंड ने 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तरी स्वीडन का तापमान -30 डिग्री तक पहुंच गया है। एलविरा लुंडग्रेन नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपना वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है। एलविरा ने बताया है कि कुछ जगहों पर तापमान हड्डियों को जमाने वाला है। स्वीडन के कई हिस्सों में माइनस 43 डिग्री तक तापमान चला गया है। वीडियो को एलविरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article