वायरल न्यूज़

Viral Video: शराब पीकर ऐसी जगह फंस गया शख्स, फिर निकल नहीं पाया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 14, 2024, 01:13 PM IST

Viral Video: सामने आए वीडियो में देखेंगे कि शख्स नशे में इतना चूर हो गया कि खुद को वास में फंसा लिया और फिर बाहर नहीं निकल पाया।

Image

नशे में ऐसा फंसा शख्स कि फिर बाहर निकल पाया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • नशे में चूर हो गया शख्स
  • खुद को वास में फंसा लिया
  • फिर बाहर नहीं निकल पाया

Viral Video: शराब के नशे में आदमी कब क्या करने लगता है, उसे खुद पता नहीं चलता है। मगर जब होश आता है तो कई बार बेचारे के होश ही उड़ जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें शराब के नशे में एक शख्स ने ऐसा कुछ किया कि बाद में उसकी हालत पतली हो गई। उसे लोगों से मदद की गुहार लगाने पड़ गई। मगर बंदा फिर भी मुसीबत से बाहर नहीं आ पाया। शख्स का ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

खुद को वास में फंसा लिया

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो बर्मिंघम का बताया गया है। यहां एक शख्स पार्टी में पहुंचा। मगर उसने यहां इतनी ज्यादा शराब पी ली कि बेचारे की बत्ती गुल हो गई। फिर वो पार्टी में अजीब हरकते करने लगा। इस दौरान शख्स ने खुद को वास बाहर निकाल लिया। शुरू में शराब के नशे में शख्स को जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि उसने खुद को कितनी बड़ी मुसीबत में फंसा लिया। मगर जब नशा उतरा तो शख्स को पता चला कि वो वास में फंस चुका है। शख्स खुद को निकालने की बहुत कोशिश करता है, मगर बाहर नहीं निकल पाया।

यहां देखिए वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखा जा सकता है कि वास में फंसने पर शख्स बुरी तरह चिल्लाता है। वो खुद आसपास खड़े लोगों पर भी खूब चिल्लाता है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @TheWapplehouse नाम के हैंडल से साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article