वायरल न्यूज़

Viral Video: चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में तीन बार गिरी महिला, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

Viral railway video: दिल्ली-आगरा रूट पर चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक महिला तीन बार प्लेटफॉर्म पर गिर गई। गनीमत रही कि वह पटरी के नीचे नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Shocking video: चलती ट्रेन पकड़ने में तीन बार गिरी महिला (फोटो: X/@gharkekalesh)

Train viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली-आगरा रूट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर लोगों की सांसें थम जा रही हैं। इसमें एक महिला चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश करते हुए तीन बार गिरती नजर आती है। गनीमत यह रही कि वह ट्रेन की पटरी के नीचे नहीं आई, नहीं तो बड़ा हादसा (Shocking video) हो सकता था। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म से धीरे-धीरे चलना शुरू करती है और फिर रफ्तार पकड़ने लगती है। तभी एक महिला दौड़ते हुए ट्रेन के एक कोच के दरवाजे तक पहुंचती है।

आसपास मौजूद लोग नजारा देख रह गए हैरान

वह हैंडल पकड़कर चढ़ने की कोशिश करती है, लेकिन संतुलन बिगड़ जाता है और वह जोर से प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है। आश्चर्य की बात यह है कि पहली बार गिरने के बाद भी महिला रुकती नहीं है। वह दोबारा उठती है और फिर से चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है। इस बार भी उसका संतुलन नहीं बन पाता और वह फिर प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है। आसपास मौजूद लोग यह नजारा देखकर घबरा जाते हैं। इसके बावजूद महिला तीसरी बार दौड़ लगाती है। इस बार कुछ लोग उसकी मदद करते हैं और किसी तरह उसे ट्रेन में चढ़ा लेते हैं।

वीडियो में यह पूरा दृश्य देखकर साफ समझ आता है कि थोड़ी सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। यह घटना एक बड़ी सीख भी देती है। चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश करना बेहद खतरनाक है। कुछ मिनट बचाने के चक्कर में जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए दूसरों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को @gharkekalesh नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article