Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां विवाह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो विवाह से जुड़ा है, मगर इसमें दूल्हा ऐसा कुछ करता हुआ नजर आता है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। दूल्हे से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता हुआ दूल्हा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर
सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा-दुल्हन दोनों एक-दूसरे के करीब में बैठे हैं। तभी दूल्हे से दुल्हन की मांग भरने के लिए कहा गया। मगर दूल्हे ने फिर जो कुछ किया देखकर सचमुच आंखें फटी रह जाएंगी। दरअसल दूल्हे ने चुटकी भर सिंदूर मांग में भरने की जगह पूरी मुट्ठी में सिंदूर लिया और दुल्हन की मांग भर दी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा।
यहां देखें वीडियो
दुल्हन की मांग में ढेर सारा सिंदूर भरने से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
