वायरल न्यूज़

Viral Video: बदमाशों के साथ पहुंचा प्रेमी, फिर प्रेमिका को मंडप से उठा ले गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 16, 2024, 09:33 AM IST

Bride Groom Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि लड़का विवाह में पहुंचा और कथित तौर पर दुल्हन को मंडप से उठाकर ले गया।

Image

दुल्हन को मंडप से उठा ले गया प्रेमी। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
दुल्हन को मंडप से ले गया लड़का
देखकर नहीं होगा यकीन
आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: हिंदी सिनेमा में ऐसी ढेरों फिल्में हैं, जिनमें नायक शादी के मंडप से नायिका को उठा ले जाता है। मगर कभी रियल लाइफ में ऐसा नजारा देखा है जब शादी के मंडप से लड़का दुल्हन को उठाकर ले गया हो। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। दावा किया गया कि लड़का बदमाशों के साथ शादी के मंडप में पहुंचा और दुल्हन को अपने साथ ले गया। दुल्हन को जबरन साथ ले जाने वाला ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दुल्हन को मंडप से उठा ले गया

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि लड़का बाइक पर है और उसकी पिछली सीट पर लड़की भी बैठी नजर आती है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि लड़का अपने साथ बदमाशों की पूरी टोली लेकर पहुंचा है। इसमें लड़का जैसे ही लड़की को अपने साथ ले गया। उसके साथ आए बदमाश भी भाग खड़े हुए। इधर विवाह में आए मेहमान चौंकाने वाला नजारा सिर्फ अपनी आंखों से देखते रहते हैं।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि मंडप से लड़की को साथ ले जाने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ये किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article