वायरल न्यूज़

Video: डांस कर रही लड़कियों के बीच में घुस गया Teddy Bear का ड्रेस पहना शख्स, देखें क्या कर डाला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 15, 2024, 04:11 PM IST

Teddy Bear Dance Video: शादी में दलेर मेहंदी का गाना 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' बज रहा है। इस दौरान कुछ लड़कियां डीजे की धुन पर डांस कर रही हैं। तभी वहां पर टेडी बियर का ड्रेस पहने शख्स पहुंच जाता है।

Image

टेडी बियर का डांस (ट्विटर)

Teddy Bear Dance Video: भारत में इस समय जमकर शादियां हो रही हैं। इस दौरान शादियों के हजारों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो बहुत ही मजेदार होते हैं, वहीं कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर एक बार के लिए आपके चेहरे पर खुद-ब-खुद स्माइल आ जाएगी। वीडियो शादी के दौरान डांस से जुड़ा है।

वीडियो देखकर आ जाएगी मौज

हम सभी जानते हैं कि भारतीय शादियों डांस के बगैर अधूरी हैं। चाहे नॉर्थ इंडिया में शादी हो या साउथ इंडिया में। पूर्वोत्तर में शादी हो या पश्चिम भारत में.. शादी के दौरान जमकर डांस किया जाता है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोग अपने डांस से जमकर धमाल मचाते हैं। कई बार तो दूल्हा-दुल्हन भी अपने डांस से शादी में चार चांद लगा देते हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में टेडी बियर डांस करता दिख रहा है। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जमकर धूम मचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में दलेर मेहंदी का गाना 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' बज रहा है। इस दौरान कुछ लड़कियां डीजे की धुन पर डांस कर रही हैं। तभी वहां पर टेडी बियर का ड्रेस पहने शख्स पहुंच जाता है। इसके बाद वह ऐसा डांस करता है कि वहां मौजूद लोगों को अपना दीवाना बना लेता है। हम सभी जानते हैं कि शादी में टेडी बियर बच्चों का मनोरंजन करने के लिए बुलाए जाते हैं। हालांकि, इस टेडी बियर ने अपने डांस से बड़ों का भी दिल जीत लिया। वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article