Viral Video: वरमाला के समय दुल्हन ने थमा दी फरमाइशों की लंबी-चौड़ी लिस्ट, डिमांड देख दूल्हे के छूट गए पसीने

इंस्टाग्राम पर एक दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों वरमाला के समय साथ खड़े हैं। इस दौरान दुल्हन दूल्हे के लिए लंबी-चौड़ी फरमाइशों की लिस्ट लेकर खड़ी रहती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फरमाइशों की लिस्ट देख हंस पड़ा दूल्हा
  • दुल्हन ने भी कही मजेदार बात
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dulha Dulhan Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक शादी है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन वरमाला के समय स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुल्हन कुछ ऐसा करती है, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी। यूजर्स का कहना है कि ये तो होना ही था। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और उनका कहना है कि दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन वरमाला के समय दूल्हे को अपनी फरमाइशों की एक लंबी-चौड़ी लिस्ट थमाती है। ऐसे में दूल्हा उसे देखकर हंस पड़ता है और उसका चेहरा देखने लायक होता है। ये वीडियो बेहद ही कमाल का है, जिसे देख आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। लोगों का कहना है कि शादी-विवाह में ऐसे नजारे फंक्शन को और भी मजेदार बना देते हैं।

End of Feed