Dulha Dulhan Viral Video: शादी का सीजन कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसके वीडियो आपको सोशल मीडिया पर नहीं मिलेंगे। ऐसे में कई सारे रील्स आपको इंटरनेट की किताब में मिल जाएंगे, जिसे आप देख सकते हैं। इनमें दूल्हे-दुल्हन की क्यूट मोमेंट्स होते हैं, जो बेहद कमाल के होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया का ऐसा वेलकम कर रहा है, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। आपको ऐसा लगेगा जैसे दुनिया की सारी खुशियां दुल्हन की कदमों में आ गई हो। ऐसा मोमेंट किसी भी दुल्हन या उनके माता-पिता के लिए काफी प्राउड मोमेंट होता है। इस पर यूजर्स का कहना है कि ऐसा दूल्हा हर किसी को मिलना चाहिए, जो अपनी दुल्हन की इतनी रिस्पेक्ट करता हो।
दूल्हे ने अपनी दुल्हनिया की उतारी नजर
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि 16 सोमवार का व्रत रखने से ऐसा पार्टनर मिलता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दुल्हन के चेहरे पर उसकी खुशी साफ झलक रही है। बता दें, इस वीडियो को 'zoopgo' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 68 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
