Dulha Dulhan Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक शादी है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन वरमाला के समय स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुल्हन कुछ ऐसा करती है, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी। यूजर्स का कहना है कि ये तो होना ही था। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और उनका कहना है कि दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन वरमाला के समय दूल्हे को अपनी फरमाइशों की एक लंबी-चौड़ी लिस्ट थमाती है। ऐसे में दूल्हा उसे देखकर हंस पड़ता है और उसका चेहरा देखने लायक होता है। ये वीडियो बेहद ही कमाल का है, जिसे देख आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। लोगों का कहना है कि शादी-विवाह में ऐसे नजारे फंक्शन को और भी मजेदार बना देते हैं।
दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत सुंदर और अवर्णनीय मोमेंट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बीवी ने तो होश ही उड़ा दिए। बता दें, इस वीडियो को 'bridal_lehenga_designn' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
