Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंका देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़कों के एक ग्रुप को फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, फुटबॉल खेलना खतरनाक नहीं है बल्कि, जिस तरह से लड़के फुटबॉल खेल रहे हैं वो काफी चौंकाने वाला है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक खतरनाक दृश्य कैद हुआ है जिसमें ये लड़के एक कमरे के अंदर पटाखे जलाते हैं और फिर जलती हुई पटाखों के बीच फुटबॉल खेलने लगते हैं। @sarcamaxcarries अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में कैप्शन में लिखा है, 'महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक समय तक क्यों जीवित रहती हैं (यानी लड़कों की ऐसी आदतों की वजह से ही उनकी मौत जल्दी होती है और महिलाएं ज्यादा जीती हैं) ?'
इंटरनेट पर वायरल इस फुटेज में देखा जा सकता है, लड़के मिलकर पटाखे जलाते हैं और उनमें से एक पटाखों की ओर फुटबॉल मारता है। गेंद में आग लग जाती है, फिर भी लड़के उससे खेलना जारी रखते हैं, जबकि उनके चारों ओर पटाखे फूटते रहते हैं। धीरे-धीरे पूरा कमरा आग पकड़ने लगता है, लेकिन लड़के बेफिक्र रहते हैं और इस अराजकता का आनंद लेते दिखते हैं। खतरनाक स्थिति में लड़कों को हंसते और मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस बीच कमरा जलते हुए पटाखों, घूमती हुई लपटों और उड़ती हुई चिंगारियों से भरा हुआ है, फिर भी लड़के भागने की कोशिश नहीं करते हैं।
वीडियो ने यूजर्स का काफी ध्यान आकर्षित किया और इस वीडियो के व्यूज़ के आंकड़े को 3 मिलियन के पार पहुंचा दिया। एक यूजर ने इस काम को 'मौत का खेल।' दूसरे यूजर ने इसे 'असली दिवाली' कहा। एक अन्य टिप्पणी ने इस दृश्य की तुलना 'असली सिनेमा' से की, और किसी ने यह भी टिप्पणी की कि वीडियो देखने पर ऐसा लगा जैसे 'नरक की झलक मिल गई हो।' यह वायरल वीडियो इस बात को दर्शाता है कि कुछ लोग रोमांच और मनोरंजन के लिए कितनी चरम और खतरनाक हद तक जा सकते हैं।
