वायरल न्यूज़

Viral Video: बाइक पर गर्लफ्रेंड को बिठा इतना खतरनाक स्टंट करता दिखा लड़का, अगले ही पल खानी पड़ी मुंह की

Viral Video: देख सकते हैं कि लड़का सड़क पर बहुत ही खतरनाक तरीके से बाइक चला रहा है। वह बाइक के अगले टायर ​​को हवा में उठाकर गाड़ी चलाकर नजर आ रहा है। इस दौरान पीछे उसकी गर्लफ्रेंड भी बैठी हुई है।

Image

खतरनाक स्टंट (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉयफ्रेंड ने चलाई बहुत ही खतरनाक बाइक
  • गर्लफ्रेंड को बिठाकर कर रहा था स्टंट
  • अगले ही पल निकल गई सारी हेकड़ी

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बड़े-बड़े स्टंटबाज देखे होंगे। कई लोग बाइक से इतना खतरनाक स्टंट करते है, जिसे देखने वालों की रूह कांप जाती है। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक पर अपनी गर्लफ्रेंड को बिठाकर बहुत ही खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाता नजर आ रहा है। इसके बाद जो होता है, वह बहुत ही खतरनाक है।

बाइक का सबसे खतरनाक स्टंट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का सड़क पर बहुत ही खतरनाक तरीके से बाइक चला रहा है। वह बाइक के अगले टायर को हवा में उठाकर गाड़ी चलाकर नजर आ रहा है। इस दौरान पीछे उसकी गर्लफ्रेंड भी बैठी हुई है। आप देख सकते हैं कि गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को पीछे से पकड़कर बैठी है। इस दौरान उनके साथ बहुत ही खतरनाक हादसा हो जाता है। इस हादसे को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। देखें वीडियो-

बाइक स्टंट के लिए प्रैक्टिस की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। हालांकि, ज्यादातर लोग इस वजह से स्टंट परफॉर्म करते हैं, जिससे कोई अन्य शख्स उससे इंप्रेस हो जाए। हो सकता है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए इतना खतरनाक स्टंट करने की कोशिश कर रहा होगा। हालांकि, अंत में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही वह अपनी बाइक को डिवाइडर पर चढ़ाने की कोशिश करता है, वैसे ही उसकी हवाबाजी निकल जाती है। वह खुद तो गिरता है, अपनी गर्लफ्रेंड को भी बुरी तरह से चोट लगवा देता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article