वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: प्रेमी ने तीन साल बाद क्रश को किया मैसेज, लड़की का रिप्लाई देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Ajab Gajab News: लड़के ने बताया कि जब वह तीन साल पहले अपनी क्रश को प्रपोज करता था, तो लड़की कहती थी कि अभी वह इसके लिए तैयार नहीं है और तीन साल बाद उसे फिर से ट्राई करना चाहिए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन साल बाद क्रश को किया मैसेज
  • रिप्लाई ने लड़के के उड़ा दिए होश
  • मैसेज का स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल

Ajab Gajab News: एकतरफा प्यार में कई बार प्रेम-प्रेमिकाएं सालों तक कोशिश करते रहते हैं कि वह जिसे पसंद करते हैं वो उनकी जिंदगी में आ जाए। कई बार उनकी कोशिशें कामयाब होती हैं तो कुछ लोगों को एकतरफा प्यार में निराशा हाथ लगती है। कई लोग अपने क्रश को सालों बाद मैसेज करके यह देखने की कोशिश करते हैं कि अब सामने वाले का क्या रिप्लाई आएगा। इसी क्रम में एक लड़के ने अपनी क्रश को पूरे तीन साल बाद मैसेज किया। दूसरी तरफ से लड़की का जो रिप्लाई आया, उसे जानकर लड़के के होश उड़ गए।

प्रेमी ने तीन साल बाद किया था क्रश को मैसेज

लड़के ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके साथ ही लड़के ने बताया कि उसका दिल टूट गया है। लड़के ने यह भी बताया कि जब वह तीन साल पहले अपनी क्रश को प्रपोज करता था, तो लड़की कहती थी कि अभी वह इसके लिए तैयार नहीं है और तीन साल बाद उसे फिर से ट्राई करना चाहिए। इसके बाद लड़के ने अपनी क्रश को पूरे तीन साल बाद मैसेज किया। फिर तीन साल बाद लड़की की तरफ से जो रिप्लाई आया, उसने लड़के के होश उड़ा दिए। देखें बातचीत का स्क्रीनशॉट-

सैम वीनबर्ग एक कंपनी में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनके अनुसार, उन्होंने एक लड़की को 3 साल पहले डेटिंग के लिए मैसेज किया था। हालांकि, तब लड़कीने मना कर दिया था। लड़की ने कहा था कि अगर वह तीन साल बाद इस बारे में बात करे तब शायद वह डेटिंग के लिए सोचे। अब जब तीन साल बाद उन्होंने मैसेज किया तो लड़की ने रिप्लाई किया और बताया कि अब उसकी इंगेजमेंट हो चुकी है। लड़की ने बताया कि अब वह पैरिस में रहती है और जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है। इससे सैम को जोर का धक्का लगा। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'यह देखकर मुझे लगा कि मैं बीमार हो जाउंगा!'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article