Viral Video: प्यार का ऐसा पागलपन! छाती के बाल नोच-नोचकर प्रेमी ने प्रेमिका के लिए बना दिया तकिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 5, 2023, 08:19 PM IST

Viral Video: कभी-कभी प्यार के लिए कपल कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जिसे सुनकर उस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गिफ्ट में देने के लिए अपने छाती से बाल नोच-नोचकर तकिया बना डाला।

Viral Video: प्यार के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। प्यार के लिए लोग किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। अभी सरहद पार से आई सीमा हैदर की कहानी तो आपने खूब सुनी होगी। पाकिस्ताान से लेकर हिंदुस्तान तक उनके प्यार की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी प्यार में हद तक गुजर जाने की कहानी आए दिन देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी प्यार के लिए कपल कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जिसे देख या सुनकर उस पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। इन दिनों कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

love

प्रेमिका के लिए बनाया तकिया (इंस्टाग्राम)

अजब प्रेम की गजब कहानी

सोशल मीडिया पर उस प्रेमी की खूब चर्चा हो रही है। प्रेमी के ऐसे कारनामे को देखकर सब दंग हैं। दरअसल, अपनी प्रेमिका से दूर रह रहे प्रेमी ने अपनी छाती के सारे बालों को निकालकर कुछ ऐसा किया जो हैरान करने वाला है। प्रेमी ने अपने सीने के सारे बालों को निकालकर उसका तकिया बनाकर अपनी प्रेमिका को गिफ्ट कर दिया। लोग इसकी जमकर चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे से काफी दूर रहते हैं। जिसके चलते प्रेमी ने प्रेमिका को अपना अहसास दिलाने के लिए अपने सीने के बालों को नोच-नोचकर उसको तकिए में तब्दील कर दिया। प्रेमी तकिए में अपने छाती के बालों से दिल का आकार बनाता है और प्रेमिका को गिफ्ट कर देता है। देखें वीडियो-

End of Feed