वायरल न्यूज़

Funny Video: बारिश में दौड़कर आ रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा, यूजर्स बोले- 'खतम, टाटा, गुडबाय'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 5, 2023, 07:17 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बारिश से बचने के लिए दौड़ लगाता है। इस दौरान वह सड़क पार कर रहा होता है लेकिन तभी उसका पैर फिसल जाता है और वह धड़ाम से गिर जाता है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • बारिश से बचने के लिए शख्स ने लगाई दौड़
  • सड़क पार करते हुए गिरा धड़ाम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Video: कहते हैं कब क्या हो जाए और किसके साथ हो जाए, इस बात का अंदाजा कभी नहीं लगाया जा सकता। दरअसल, एक शख्स के साथ ऐसा खतरनाक हादसा हुआ, जिसे देखने के बाद कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाया। यहां तक कि अगर आप इस वीडियो (Viral Video) को देखेंगे तो आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स बारिश के दौरान सड़क पार कर रहा था, तभी वह किनारे पर आने के बाद उसका पैर फिसल गया और वह धड़ाम से गिर गया। ऐसे में जितने लोग वहां मौजूद थे, सभी की हंसी निकल गई। वैसे ये वीडियो काफी मजेदार है, जिसे देखने के बाद हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा।

बारिश में दौड़ लगाते हुए शख्स गिरा धड़ाम

इंस्टाग्राम पर हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि स्वाद तो आ ही गया होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसीलिए बारिश में कभी भी दौड़ नहीं लगाना चाहिए और आराम से चलना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'classic105kenya' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article