वायरल न्यूज़

Video: 'लप्पू सा सचिन' पर सिंगर ने बना डाला ऐसा गाना, सुनकर हंसते-हंसते फूल जाएगा आपका पेट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 5, 2023, 08:29 PM IST

Video: सोशल मीडिया पर आपने सीमा और सचिन की लव स्टोरी को लेकर एक महिला का बयान जरूर सुना होगा। महिला ने अपने बयान के दौरान 'लप्पू सा सचिन' डायलॉग मारा था। इस डायलॉग पर अब गाना बन गया है।

Image

लप्पू सा सचिन पर गाना (इंस्टाग्राम)

Video: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी से तो आप बखुबी वाकिफ होंगे। समाचार की टॉप हेडलाइन से लेकर सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर इन दोंनों की जबरदस्त चर्चा हो रही है। सीमा हैदर और सचिन मीणा के सोशल मीडिया पर मीम्स भी बन रहे हैं। पबजी खेलते खेलते प्यार कर बैठे सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई सीमा को पाकिस्तानी जासूस बता रहा है तो कोई उसे फर्जी कह रहा है।

लप्पू सा सचिन पर बन गया गाना

इस बीच एक महिला ने सचिन सीमा को लेकर कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर इसके जमकर रील्स बन रहे है। अगर आप भी सोशल मीडिया ट्रेंड्स को फॉलो करते होंगे तो आपने इन लप्पू सा सचिन वाला महिला का बयान तो जरूर सुना होगा। दरअसल महिला ने सीमा को लेकर कहा था कि "क्या है सचिन में, लप्पू सा सचिन है। मुंह से बोलना तो उसे आवे ना, बोलता वो है ना, झींगुर सा लड़का। उससे प्यार करेगी वो।" देखें वीडियो-

महिला का ये डॉयलाग इतना वायरल हो रहा है कि इस पर लोग रील्स बना रहे हैं। यहां तक की इस डायलॉग पर हरियाणा की मशहूर सिंगर सपना चौधरी ने भी रील्स बनाया है। अब इस मीम्स पर पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाटे ने गाना ही बना डाला। इस गाने को सुनकर एक बार के लिए आपको मजा आ जाएगा। गाने को यशराज ने पने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। गाने का नाम उन्होंने 'लप्पू सा सचिन' रखा है। इसमें वह खुद गाना गाते हुए और गिटार बजाते नजर आ रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article