Viral Video: गर्लफ्रेंड से बात करने के चक्कर में भगोने में डाल दिया इतना चावल, बर्तन में खड़ा हो गया पहाड़

Viral Video: गर्लफ्रेंड से बात करने के चक्कर में लड़का ध्यान नहीं देता कि भगोने में कितना चावल डालना है। वह भगोने में ऊपर तक चावल डाल देता है। इसके बाद उसमें पानी भरकर उसे पकने के लिए छोड़ देता है। हालांकि, इसके बाद जो रिजल्ट सामने आता है, उसकी उम्मीद लड़के ने भी नहीं की होगी।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें एक युवक कुछ ऐसी गलती करता दिख रहा है, जिसकी आपने भी उम्मीद न की होगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बैचलर युवक अपने लिए खाना बनाने जा रहा होता है। हालांकि, इस दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा होता है। आप देख सकते हैं कि गर्लफ्रेंड से बात करते-करते युवक गैस पर भगोना रखता है।

Viral Video (70)

फोन पर बात करने का दुष्प्रभाव (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

वीडियो में इसके आगे देखा जा सकता है कि गैस पर भगोना रखने के बाद युवक इसमें चावल डालता है। हालांकि, गर्लफ्रेंड से बात करने के चक्कर में वह ध्यान नहीं देता कि भगोने में कितना चावल डालना है। वह भगोने में ऊपर तक चावल डाल देता है। इसके बाद उसमें पानी भरकर उसे पकने के लिए छोड़ देता है। हालांकि, इसके बाद जो रिजल्ट सामने आता है, उसकी उम्मीद लड़के ने भी नहीं की होगी। वीडियो में इसके बाद जो दिखता है, वह वाकई में ठहाके लगाने वाला है। यहां तक कि लड़का भी इस रिजल्ट को देखकर हैरान रह जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed