वायरल न्यूज़

Dance Video: रशियन गर्ल के साथ हाथ में हाथ डालकर डांस करता दिखा भारतीय शख्स, भोजपुरी गाने पर उड़ा दिया गर्दा

Dance Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि 'रशियन गर्ल' भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के गाने पर कमाल का डांस कर रही है। वहीं भारतीय लड़का भी उसके साथ मजेदार डांस कर रहा है। इस दौरान रशियन गर्ल के चेहरे पर अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

Image

भोजपुरी गाने पर डांस (इंस्टाग्राम)

Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों कई तरह के डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक 'रशियन गर्ल' का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अनोखी बात यह है कि इस वीडियो में रशियन गर्ल भारतीय लड़के के साथ स्टेप से स्टेप मिलाकर नाचती नजर आ रही है। दोनों भोजपुरी गाने पर लटके-झटके लगाते इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। जिसने भी दोनों का डांस वीडियो देखा उसे यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो में आप देख पाएंगे कि 'रशियन गर्ल' भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के गाने पर कमाल का डांस कर रही है। वहीं भारतीय लड़का भी उसके साथ मजेदार डांस कर रहा है। इस दौरान रशियन गर्ल के चेहरे पर अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। आप देख पाएंगे कि भारतीय लड़का जहां फुल एनर्जी के साथ भोजपुरी गाने पर डांस कर रहा है। वहीं रशियन गर्ल अपने होठों पर मुस्कान लिए जोशीले स्टेप और करारे डांस से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे लोग बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में दिख रहा लड़का हो सकता है कि बिहार का रहने वाला हो। क्योंकि उसे भोजपुरी गाने के सारे स्टेप्स और बोल समझ आ रहे हैं। वह सड़क के बीचों बीच 'रशियन गर्ल' के साथ ठुमके लगाता दिख रहा है। वहीं 'रशियन गर्ल' भी बिना शर्माए लड़के के साथ मजे से डांस कर रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि लड़के ने रशियन गर्ल के साथ भोजपुरी गाने पर गर्दा उड़ा दिया है। वहां से आते-जाते लोगों की निगाहें दोनों पर पड़ रही है और कोई भी उनके डांस को नजरअंदाज नहीं कर पा रहा है। इस वीडियो के इंटरनेट पर आने के बाद लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को @harsh_tivari_dancer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'रशियन मैम का डांस।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article