Stunt Viral Video: कभी-कभी कुछ ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आ जाता है, जिस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। खुद के ही आंखों पर यकीन नहीं होता कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें खतरनाक स्टंट किया गया है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है और स्टंट करने वाले लड़के की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का साइकिल से स्टंट करता नजर आ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है, इस वीडियो में, जो हम इसे खतरनाक बता रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में लड़के ने सीढ़ियों पर साइकिल से स्टंट किया है, जिसके नीचे पानी होती है, यानी एक नदी। लड़के का बैलेंस अगर थोड़ा सा भी गड़बड़ाता तो वह सीधे पानी में गिरता, लेकिन उसकी कंट्रोलिंग पावर इतनी अच्छी थी कि उसने साइकिल को एकदम किनारे पर रोक लिया।
साइकिल से स्टंट का खतरनाक वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि लड़के के पास वाकई जिगरा है, जो सीढ़ियों से साइकिल उतार दी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि साइकिल से इतना खतरनाक स्टंट पहली बार देखा है। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'ehhmedia' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
