वायरल न्यूज़

Viral Video: एक फ्रेम में दो शिकारी! जंगल में साथ दिखे ब्लैक पैंथर और तेंदुआ, वीडियो देख लोग बोले...

Viral Video: कर्नाटक के भद्रा टाइगर रिजर्व में एक ब्लैक पैंथर और तेंदुआ साथ में पानी पीते हुए नजर आए। यह दुर्लभ दृश्य कैमरे (Wildlife viral video) में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह भारत के जंगलों की अनोखी झलक है।

Image

ब्लैक पैंथर और तेंदुआ एक साथ, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/the_wildeye_captures)

Viral Video: कर्नाटक के भद्रा टाइगर रिजर्व से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ब्लैक पैंथर और एक तेंदुआ साथ-साथ पानी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह नजारा इतना दुर्लभ है कि वन्यजीव प्रेमी इसे देखकर हैरान रह गए। वीडियो (Wildlife viral video) में दोनों बड़े जंगली जानवर एक-दूसरे के बिल्कुल पास खड़े नजर आते हैं। वे शांत होकर पानी पी रहे हैं। पानी में उनकी हल्की परछाइयां दिखाई देती हैं, जो इस दृश्य को और भी सुंदर बना देती हैं। आमतौर पर जंगली जानवर एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हैं, खासकर जब वे पानी पी रहे हों। ऐसे में उनका इतने करीब और शांत रहना बहुत खास माना जा रहा है।

दो वयस्क तेंदुओं को एक साथ देखना आसान नहीं

तेंदुए भारत के कई जंगलों में पाए जाते हैं, लेकिन दो वयस्क तेंदुओं को एक साथ देखना आसान नहीं होता। उससे भी ज्यादा दुर्लभ बात यह है कि उनमें से एक ब्लैक पैंथर है। ब्लैक पैंथर दरअसल मेलानिस्टिक तेंदुआ होता है, जिसकी त्वचा का रंग काला दिखाई देता है। ऐसे तेंदुए जंगल में बहुत कम नजर आते हैं। ब्लैक पैंथर आमतौर पर छिपकर रहना पसंद करते हैं। दिन के उजाले में उनका दिखना ही मुश्किल होता है, और ऊपर से किसी दूसरे तेंदुए के साथ इतने शांत तरीके से दिखना तो और भी असामान्य है। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को इतना आकर्षित कर रहा है। यह नजारा भारत के जंगलों की अनदेखी और रहस्यमयी दुनिया की एक खास झलक दिखाता है।

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर the_wildeye_captures नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: " इन पलों को हम तक पहुंचाने के लिए आपके असाधारण प्रयासों के लिए धन्यवाद। आपकी फोटोग्राफी से ऐसा लगता है मानो हम सचमुच जंगल में ही हों। क्या मैं जान सकता हूं कि प्रत्येक क्षण को कैद करते समय आप वास्तव में कितनी दूर या पास होते हैं?", दूसरे ने लिखा: "अविश्वसनीय फुटेज"।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article