'अंकल तुस्‍सी बड़े मजाकिया हो !' ग्राहकों की हरकत से तंग आकर दुकानदार ने लटकाया मजेदार बोर्ड, देखते ही लगे ठहाके

Viral News: कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट वायरल हो चुकी है और इसे 17,000 से ज़्यादा अपवोट मिल चुके हैं। शेयर पर कई कमेंट भी आए हैं। लोगों ने भी इस पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया दी है।

Viral News: सोशल मीडिया पर ग्रॉसरी स्‍टोर की फोटो खूब वायरल हो रही है। दरअसल, दुकान का मालिक उन ग्राहकों से आ तंग आ चुका था जो दुकान पर खड़े होकर चिप्स के फ्लेवर के बारे में सोचते हैं। ऐसे ग्राहकों की वजह से दुकान पर बेवज‍ह भीड़ इकट्ठा हो जाती थी तो दुकानदार ने मजेदार ने तरकीब ढूंढ़ निकाली। अब दुकानदार की मजेदार प्रतिक्रिया ने रेडिट यूजर्स का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दुकानदार ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए एक मजेदार संदेश के साथ बोर्ड लटकाया। दुकानदार ने चिप्स स्टैंड के बाहर जो बोर्ड लगाया है, उस पर लिखा है, 'दुकान पर खड़े होकर कौन सा लेज़ लूं सोचना मना है। कृपया अपने घर से सोच कर आएं। - शर्मा जनरल स्टोर।'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट वायरल हो चुकी है और इसे 17,000 से ज़्यादा अपवोट मिल चुके हैं। शेयर पर कई कमेंट भी आए हैं। लोगों ने भी इस पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया दी है। एक व्यक्ति ने चिप्स के विभिन्न पैकेटों के बारे में बात करते हुए लिखा, 'हमेशा नीले, हल्के हरे और गहरे हरे रंग के बीच उलझन होती है।' दूसरे ने कहा कि, 'भारतीय दुकानदार पारंपरिक रूप से अपने ग्राहकों के साथ इसी तरह व्यवहार करते हैं, खासकर निम्न और मध्यम वर्ग के ग्राहकों के साथ।' तीसरे ने कहा कि, 'मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मैंने अपना करियर चुनने से अधिक समय लेज़ फ्लेवर चुनने में लगाया है।'

End of Feed