Viral Video: इंस्टाग्राम रील बनाने का वायरस लोगों के ज़हन में इस कदर बैठ चुका है कि, अब लोग कभी भी कहीं भी रील बनाना शुरू कर देते हैं। हालांकि कई बार ऐसी नासमझ हरकतों के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में वायरल एक वीडियो में देखने को मिला जब बाइक चला रहे एक लड़के ने स्टंट के दौरान व्हीली करने की कोशिश की। इस दौरान उसके पीछे एक लड़की बैठी हुई थी जो कि, बाइक पर उछलकर पिछले पहिए के ऊपर जा बैठी।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को रोनी नामक एक यूजर ने अपलोड किया है। इसमें दो व्यक्ति बाइक पर बैठे दिख रहे हैं। अचानक लड़के ने बाइक की स्पीड बढ़ाने और व्हीली करने का फैसला किया। पहली कोशिश के दौरान ही लड़की दुर्घटना का शिकार होते-होते बची। जैसे ही बाइक आगे बढ़ी, उसने अपना संतुलन खो दिया और दुर्भाग्य से बाइक की सीट और पहिए के बीच फंस गई। वीडियो में उसकी दर्दनाक चीखें कैद हो गई हैं, क्योंकि वह खुद को खतरनाक स्थिति से निकालने के लिए संघर्ष कर रही थी। यह स्टंट बीच सड़क पर किया गया तभी पीछे से अन्य कारें आ रही थीं। जिन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।
गौरतलब है कि, व्हीलिंग एक प्रकार का स्टंट है जिसमें बाइक या किसी दोपहिया वाहन के अगले हिस्से को ऊपर उठाकर एक पहिये पर संतुलित किया जाता है। यह पोस्ट 24 अगस्त को शेयर की गई थी। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब 29 मिलियन बार देखा जा चुका है। शेयर को कई लाइक भी मिले हैं। इससे पहले, बेंगलुरु पुलिस ने सड़क पर लापरवाही कर रहे 24 लोगों को पकड़ा था। पुलिस विभाग के आधिकारिक एक्स हैंडल ने सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में कुछ लोग व्हीली करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उसके बाद पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जब पुलिस को इस तरह की हरकतों के लिए जिम्मेदार लोगों का पता चला, तो उन्होंने 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, दो लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 18 वाहन जब्त किए गए।
